लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के ग्राम बत्सी बत्सा गांव के सिवान के चवरिया नाले में बृहस्पतिवार की देर शाम कुंदन तुरहा (29) पुत्र नंदलाल तुरहा निवासी बत्सी बत्सा का शव ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को बाहर निकलवाया। मौके पर सीओ सदर प्रियम राज शेखर पांडेय, थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने पहुंच कर जानकारी हासिल की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। संवाद