फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परियोजना बोर्ड गिरने से बालक की मौत

Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में रविवार की शाम खेलते समय छह वर्षीय मासूम के ऊपर परियोजना बोर्ड गिर गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मासूम की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव लेकर घर लौट गए।
क्षेत्र के गजाधरपुर निवासी चंदन निषाद का छह वर्षीय बेटा गौतम निषाद रविवार की शाम में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय परिषदीय विद्यालय की दीवार से सटाकर लगा विभागीय कार्यदायी संस्था का बोर्ड अचानक गौतम निषाद के ऊपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में बचाव कार्य में जुटकर बोर्ड के नीचे फंसे मासूम को बाहर निकाला गया। लोग आनन-फानन सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गौतम निषाद को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


000000000000
संवाद न्यूज एजेंसी


धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में रविवार की शाम खेलते समय छह वर्षीय मासूम के ऊपर परियोजना बोर्ड गिर गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सको ने मासूम की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गजाधरपुर निवासी चंदन निषाद का छह वर्षीय बेटा गौतम निषाद रविवार की शाम में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय परिषदीय विद्यालय की दीवार से सटा कर लगा विभागीय कार्यदायी संस्था का बोर्ड अचानक गौतम निषाद के ऊपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में बचाव कार्य में जुटकर बोर्ड के नीचे फंसे मासूम को बाहर निकाला। आनन फानन में सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सको ने गौतम निषाद को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें