नगर के प्रमुख चौराहों व बाजारों में जाम से बढ़ी समस्या
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के अंजाहिया बाजार, रोडवेज, पंचमुखी शिव मंदिर जाने वाले मार्ग व चौराहे पर अक्सर जाम लगता है। इसमें फंस कर राहगीर घंटों परेशान होते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार विभागों के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। परेशान राहगीरों ने जाम की समस्या दूर करने की मांग की।
नगर पंचायत निवासी राकेश कुमार, विश्व मुक्ति नारायण, अहमद हुसैन, शराफत अली, रमेश चंद्र, घनश्याम कुमार, रोहित अग्रवाल आदि ने कहा कि नगर पंचायत के चौक बाजार, अंजहिया बाजार, ठाकुरद्वारा, हरदी हट्टा, अस्पताल तिराहा, रोडवेज तिराहा पर स्थित चौराहे पर हर दिन हर घंटे जाम लगता है। जाम इतना लंबा हो जाता है कि लोग घंटों इसमें फंस कर परेशान होते हैं। जाम के चलते पैदल चलने वालों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इस चौराहे के आसपास ही काफी संख्या में कोचिंग सेंटर व कई विद्यालय भी हैं। इसके चलते यहां छात्र-छात्राओं का भी ज्यादा आना होता है। वे भी जाम में अक्सर जाम में फंस कर परेशान होते हैं। कस्बे में लगने वाले जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण व पटरी पर दुकानदारों का कब्जा है।
नगर पंचायत के कार्यालय सहित आसपास की सड़कों पर ठेला-खोमचा लगा होना और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी तक अपनी दुकान सजाना जाम का प्रमुख कारण है।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि जाम की समस्या है। जल्द ही नगर पंचायत के सहयोग से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।