लोहरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं लेकिन कई विद्यालयों ने अब तक विद्यार्थियों की नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा नहीं की है। बार-बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद विद्यालयों की ओर से लापरवाही बरते जाने से परीक्षा संबंधी कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
बोर्ड की ओर से कक्षा-नौ, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों की नामावली जमा करने की अंतिम तिथि पहले 15 अक्तूबर थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 22 अक्तूबर किया गया। फिर भी कई विद्यालयों ने निर्धारित समय तक नामावली जमा नहीं की। इसके बाद बोर्ड ने एक और अवसर देते हुए। अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तय की।
इसके बावजूद कई दर्जन विद्यालयों की ओर से अब तक नामावली जमा नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों को नामावली जमा करने का निर्देश दिया गया है।