फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन में आई तेजी, 41 हजार काॅपियां जांची गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की 18100 और हाईस्कूल की 23 हजार काॅपियों का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है। रविवार को दो मूल्यांकन केंद्रों पर 41100 काॅपियां जांची गईं। इसमें इंटरमीडिएट की 18100 और हाईस्कूल की 23 हजार काॅपियां शामिल हैं। उम्मीद है कि दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर एक अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के काॅपियाें का मूल्यांकन जिले के दो केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन चल रहा है। इसके लिए दोनों केंद्रों पर 950 परीक्षक और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। किसी भी केंद्र पर अनाधिकृत लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरुण कुमार ओझा ने रविवार को काॅपियाें का मूल्यांकन हुआ है। इस दौरान हाईस्कूल की 23 हजार काॅपियां जांची गई हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की अब तक 31 हजार काॅपियां जांच के लिए शेष हैं। एक अप्रैल तक काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटरमीडिएट की 18100 काॅपियों का मूल्यांकन रविवार को किया गया है। केंद्र की उप नियंत्रक डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि अब 25 हजार काॅपियों का मूल्यांकन शेष है। दो से तीन दिन में कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें