फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड परीक्षार्थियों को सता रही तैयारी की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के सामने इस बार समय की चुनौती खड़ी हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 15 दिन पहले बोर्ड परीक्षा आयोजित होने के कारण विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है। प्रायोगिक परीक्षाएं भी 20 दिन पहले होने के कारण विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अधिकतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगशालाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य कराने में परेशानी हो रही है। जिन विद्यालयों में प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं, वहां भी कम समय मिलने के कारण सभी विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्यों का अभ्यास कराने में चुनौती सामने आ रही है।
विद्यालयों में जैसे-तैसे पाठ्यक्रम पूरा कराने की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षक भी निर्धारित समय में कोर्स पूरा कराने और विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने में जुटे हुए हैं। शिक्षक श्रीराम ने कहा कि यदि सरकार को बोर्ड परीक्षाएं पहले आयोजित करनी थीं तो समय रहते परीक्षा की समय सारणी जारी कर देनी चाहिए थी। इससे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों अपनी पढ़ाई की गति तेज कर सकते थे। साथ ही पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाता।
विज्ञापन

परीक्षार्थी रामू ने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के बजाय उसमें बार-बार बदलाव करने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बोर्ड परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। बोर्ड परीक्षार्थी लक्ष्मण ने कहा कि कड़ाके की ठंड में प्रायोगिक परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।
ठंड के कारण प्रयोगात्मक कार्यों की तैयारी और परीक्षा दोनों प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने लिखित परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी करना भी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें