फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 1786 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
एएचएग्री इंटर काॅलेज में परीक्षा देने जाती छात्राएं-स्रोत काॅलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 94 केंद्रों पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 1786 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल के 1602 व इंटरमीडिएट के 184 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए 94 केंद्रों दो पालियों में परीक्षा चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में चित्रकला विषय में 1602 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, इसमें 1594 संस्थागत और आठ व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी तरह से इंटरमीडिएट की परीक्षा में कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान में 172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें 171 संस्थागत तथा एक व्यक्तिगत परीक्षार्थी रहा।
द्वितीय पाली में शाम के समय इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग की गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें