बीएलओ के न रहने से मेंहदावल के केवटलिया अव्वल में खुद फार्म खोजते नजर आए लोग । स्रोत - ग्रामीण
मेंहदावल। मेंहदावल कस्बे में एसआईआर के कार्य में जनता का सहयोग करने के लिए बीएलओ के साथ ही लेखपाल और अन्य लोगों को भी लगाया गया है। लेकिन स्थिति यह है कि मेंहदावल के केवटलिया अव्वल में बीएलओ मौके से गायब रहे। जनता खुद ही वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजते और मिलान करते नजर आई। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
एसआईआर के लिए बीएलओ के साथ ही लेखपाल और अन्य कर्मियों को लगवाया गया है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। मुहल्ले के पूर्व सभासद राधेश्याम निषाद ने बताया कि बूथ संख्या 274 के बीएलओ मौके से गायब रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग खुद बैठकर अपने नाम को खोजने में लगे रहे। मोहल्ले के बृजेश सिंह का कहना था कि बीएलओ फार्म देकर चले गए और कहा कि आप इसे भरकर मेरे नंबर पर फोन करके जहां मैं रहूंगा वहां पर पहुंचा दीजिएगा। इसको कैसे पूरा करना है, इसके बारे में नहीं बताया। फोन करने पर भी बीएलओ फोन नहीं उठा रहे हैं।
एसआईआर से जुड़े सभी बीएलओ, लेखपालों और अन्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह समय पर बूथों पर पहुंचे और एसआईआर की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यक कार्रवाई होगी। -संजीव कुमार राय, एसडीएम, मेंहदावल
बीएलओ के न रहने से मेंहदावल के केवटलिया अव्वल में खुद फार्म खोजते नजर आए लोग । स्रोत - ग्रामीण
बीएलओ के न रहने से मेंहदावल के केवटलिया अव्वल में खुद फार्म खोजते नजर आए लोग । स्रोत - ग्रामीण