फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, कई घायल

Fri, 19 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के मोहल्ला बेलबनवां में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर चाकू, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राजेश्वर पुत्र लालमन ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, 15 दिसंबर को हमलावरों ने चाकू, लाठी और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में राजेश्वर को गंभीर चोटें आईं, उनका हाथ टूट गया। वहीं, उनके भाई की गर्दन पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य ज्योति, बसंता, लालमन और सूरज को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसओ सुरेंद्र सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें