फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब एसएमएस से मिलेगी ब्लड जांच की रिपोर्ट

Sun, 03 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमएस पर गए लिंक पर क्लिक करते हुए खुल जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल को हाईटेक बनाने के क्रम में जांच रिपोर्ट को डिजिटल कर दिया गया है। मरीज ब्लड जांच के लिए सैंपल देंगे, उसके बाद जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिल जाएगी। इस पर एक लिंक भी रहेगा। जिसे क्लिक करते ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसका शुभारंभ हो गया है। इससे मरीजों जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि लैब में प्रतिदिन ब्लड जांच के लिए 200 के करीब मरीज आते हैं। पंजीकरण कराकर अपना ब्लड सैँपल देते हैं। इसके बाद रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें लाइन लगानी पड़ती है। रिपोर्ट के वितरण में काफी परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए इसको डिजिटल किया गया है। इसमें अब रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मरीज का मोबाइल नंबर ले लिया जाएगा। सैंपल लेने के बाद जब रिपोर्ट तैयार की जाएगी तो उसका मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा। इसमें यह लिखा रहेगा कि आपकी ब्लड जांच की रिपोर्ट आ गई है। मैसेज में एक लिंक रहेगा। उस पर मरीज क्लिक करेगा तो रिपोर्ट खुल जाएगी। मरीज चाहे तो बाहर से उसे प्रिंट करा सकता है। इसके साथ ही अस्पताल से भी उसे रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मरीज अपने ब्लड की जांच करा सकते हैं। इसमें सभी एलटी की डयूटी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें