फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोपी फर्जी वारिस से ब्लॉक अधिकारियों ने मांगे अभिलेख

Fri, 28 Jun 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित तहसील से लेकर ब्लॉक तक लगा रहा चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकसिया में फर्जी वारिस बनकर करोड़ों की संपत्ति बेचने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं दूसरी तरफ एसडीएम के निर्देश पर खंड विकास जांच में जुटा है। जालसाजी कर वारिस बने व्यक्ति से खंड विकास ने कुछ जरूरी अभिलेख मांगे हैं। लेकिन अभी तक वह अभिलेख जांच अधिकारी तक नहीं पहुंचा है। दूसरी तरफ पीड़ित तहसील से लेकर ब्लॉक का चक्कर काट रहा है।

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकसिया निवासी दीनानाथ मिश्र पुत्र भुल्लुर का पुत्र बनकर करीब सात माह पूर्व राजू नाम के एक युवक ने गांव के समीप बीएमसीटी मार्ग से सटे जमीन में से आधा हिस्सा करीब 14 मंडी जमीन गांव के ही कुछ लोगों को बेच दिया। मामले की जानकारी जब माया देवी पत्नी त्रिलोकी मिश्र को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम अरुण कुमार से दर्ज कराते हुए प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 28 जून को ‘करोड़ों की भूमिका वारिश बन कर दिया बैनामा’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया। मामला तहसील क्षेत्र का काफी चर्चित मामला हो गया है। एसडीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी ने पूरे मामले की जांच एडीओ पंचायत राजेश पांडेय तथा वर्तमान में वहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंपा है। जांच टीम इस मामले की भी जांच कर रही है कि आखिर परिवार रजिस्टर में तथा कथित राजू का नाम कैसे दर्ज हुआ और कब दर्ज हुआ। साथ ही जांच अधिकारी ने माया देवी के परिवार में अपना नाम दर्ज करने वाले राजू से कुछ अभिलेख भी मांगा है। अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

-

मामले की जांच चल रही है जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि परिवार रजिस्टर में दर्ज नाम संदिग्ध है। गलत ढंग से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने वाले व्यक्ति से कुछ अभिलेख मांगे गए हैं लेकिन अभी तक अभिलेख नहीं मिला है। जल्द ही जांच आख्या खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए डीएम को भेजा जाएगा।
- राजेश पांडेय, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें