ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने तारिक ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
सेमरियावां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष के पद पर तारिक महमूद खान को मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हसन दिलशाद अफसर ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष परवेज खान की संस्तुति पर तप्पा उजियार के दुधारा गांव निवासी तारिक महमूद खान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाया है। बधाई देने वालो में एएच एग्री इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मुनीर अहमद, मास्टर महमूद आलम, प्रधान कर्रार हुसेन, प्रबधंक कमरे आलम, अ रशीद, मुम्ताज अहमद, मास्टर मुशीर अहमद, अबरार, जमाल अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य शैदा हुसेन, जमील अहमद, रमेश कुमार, कमरूद्दीन, परवेज अख्तर, खालिद कमाल आदि लोग मौजूद रहे।