फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं ब्लॉक प्रमुख, सुनाया दुखड़ा

Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोरखपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिलती सेमरियावां की प्रमुख और बीडीसी-स्रोत बीडीसी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेमरियावां की ब्लॉक प्रमुख मजरून्निशा बृहस्पतिवार को गोरखपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से मिलीं। उन्होंने सेमरियावां ब्लॉक के विकास कार्य को विरोधियों के जरिए चार साल से रोकने की बात कही। कहाकि क्षेत्र का विकास कार्य ठप है जबकि इसके लिए मुख्यमंत्री ने आदेश भी दे रखा है लेकिन उसके बावजूद विकास कार्य का टेंडर नहीं निकाला जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख मजरून्निशा ने कहाकि वह भाजपा से कई सालों से जुड़ी हैं। ब्लॉक प्रमुख बनने से लेकर आज तक लगभग चार वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है परंतु कुछ लोगों के दबाव के चलते क्षेत्र का विकास कार्य ठप है। एक बसपा नेता का कुछ भाजपा के लोग समर्थन कर रहे हैं। फर्जी शिकायती पत्र शासन को भेज कर जांच के नाम पर विकास कार्यों में अवरोध पैदा करते रहते हैं।
ये किस काम में अनियमितता पा गए जिसके लिए जांच करवाते हैं। जबकि अभी तक ब्लॉक में कोई कार्य ही नहीं हुआ। न ही मुझे आज तक मानदेय ही मिला है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिली थी और उन्होंने प्रमुख सचिव को निर्देश भी दिया था लेकिन उसका आज तक पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष समाधान की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें