फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के पोस्टर पर पोती काली स्याही

Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांग्रेस शासन काल में लागू योजनाओं का नाम बदले जाने और पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुखलिस तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर काली स्याही पोती।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। उनको किसानों और मजदूरों की कोई परवाह नहीं है। डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

किसानों के धान की रोपाई का समय है। इस समय डीजल के दामों में वृद्धि करके मोदी ने अपने आप को किसान विरोधी साबित कर दिया है। मोदी सरकार कांग्रेस पाटी द्वारा किए गए कार्यों का सिर्फ नाम बदलकर अपना काम बताना चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं मथुरा कांड सपा सरकार की एक सोची समझी चाल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसका जीता-जागता प्रमाण मथुरा कांड है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, आलोक यादव, अजय सिंह, देवेंद्र तिवारी, अंबिका राय, जैनेंद्र उपाध्याय, सुनील पांडेय, दयाशंकर गुप्त, रिंकू उपाध्याय, अकरम, पुनीता मिश्रा, मीरा देवी, लीलावती, कौशिल्या देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें