फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस, बंद कराईं दुकानें

Fri, 16 Feb 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। भारत बंद के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों से दुकानें बंद करने की अपील की, हालांकि बंदी का मिला-जुला असर रहा। इसके बाद कार्यकर्ता बाईपास पहुंचे और सीएम को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ता सुबह जूनियर हाईस्कूल में इकट्ठा हुए। उसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब जुलूस की शक्ल में शहर में नारेबाजी करते हुए निकले। इस दौरान दुकानों को बंद करने की अपील की। हालांकि लोग दुकानें बंद कर लिए थे। जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार डेढ़ गुना एमएसपी तय करते हुए संवैधानिक गारंटी किसानों को दी जाए। किसानों व गरीब मजदूरों का बकाया कर्ज माफ किए जाएं। किसानों ने न्यूनतम वेतन 26 हजार करते हुए पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी ने कहा कि चारों श्रम कोड बिल वापस लिए जाएं। विद्युत विधेयक 2022 को रद्द किए जाएं। किसानों का सम्मान निधि बंद हो गया है उसे दिए जाएं। यही नहीं गोरखपुर से चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बस को मगहर होते हुए खलीलाबाद तक चलाई जाए। जिससे लोग गोरखपुर आ जा सके।
विज्ञापन

कार्यकर्ता बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गए। वहां मौजूद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुबाष चंद, करम हुसेन, रामाशंकर यादव, दयाशंकर, विजय नाथ पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें