फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2016 11:20 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याएं उठाई और निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन के बाद 11 सूत्री मांगों को ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन


 कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जिन्होंने 60 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाए। मांग किया कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। सूखा राहत से वंचित किसानों को तत्काल धनराशि उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक ग्राम सभा में राशन कार्ड की जांच कराकर पात्र व्यक्तियों को पात्र गृहस्थी में शामिल किया जाए।

खाद व बीज सभी सहकारी समितियों पर उपलब्ध कराया जाए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। मिड डे मील के तहत काम कर रही रसोइयों का मानदेय 15 हजार रूपये प्रतिमाह दिया जाए। मेंहदावल तहसील के बढ़या के पुल का तत्काल निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन में कन्हैया यादव, महंगू चौधरी, रामवृक्ष पटेल, बाबूलाल यादव, प्रभुनाथ यादव, विश्वनाथ प्रजापति, लाल जी, अनिल, रामफेर, पल्टू चौधरी, देवी शरन, तैयब, कमला प्रसाद, रामकेश, जोखन, इंद्रजीत, राजदेव, पानमती, राम अवध, राजमन, राजकुुमार, फूलचंद्र आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें