फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2017 11:43 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
भाक‌ियू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने पौली ब्लाक के चहोडा सुखमी चौरा गांव के अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। 
विज्ञापन


 भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पौली ब्लाक के चहोडा सुखमी चौरा गांव में भीषण अग्निकांड से किसान परिवारों को भारी क्षति हुई है। कहा कि लोगों के रिहासयी मकान जल जाने से उनके परिजन खुले में रहने को मजबूर हैं। भोजन का इंतजाम भी नहीं है। कहा कि प्रशासन ने कंबल वितरण करने के अलावा किसी तरह की सहायता नहीं दी गई।

प्रशासन को इन गरीब किसानों की स्थिति को देखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही जिन परिवारों के रिहायसी आवास जल गए है, उन्हें आवासीय योजना के तहत आवास दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुबाषचंद्र किसान, लक्ष्मण पांडेय, राम दरश यादव, दयाराम विश्वकर्मा, इंद्रेश कुमार, हरिहर, शिवशंकर, राम मूरत आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें