भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित अपनी तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए जिससे किसान आत्महत्या करने से बच जाए। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर सभी किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए। छितरापार विद्यालय में नियुक्त रसोइयों को गलत तरीके से हटा दिया गया। जिसे वापस लिया जाए। रक्साकोल में रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है जिसे खोला जाए।
उन्होंने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक के किसानों को सूखा राहत राशि नहीं मिली है। पूरे जिले में राशन कार्डों में गड़बड़ी को सुधरवाया जाए। गड़बड़ी की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। इस अवसर पर रामवृक्ष पटेल, बाबू लाल यादव, संजय श्रीवास्तव, प्रभुनाथ यादव, विश्वनाथ अग्रहरी, रामअवध, बैकुंठनाथ चौबे, राजदेव मौर्य, मिठाई लाल, रामफेर, प्रताप चौधरी, लाल मोहन, महंगू, कैलाश, सुदामा, दौलत राम, मुराली, पराग, रामबरन, लवकुश, पूर्णमासी, विंध्याचल, पार्वती देवी, राधिका देवी, कुशमावती आदि मौजूद रहे।