फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में मौजूद किसान।
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड बेलहर कलां के परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने 22 सूत्री मांगो को लेकर धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगो का ज्ञापन बीडीओ को दिया। 
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल ने कहा किसानों के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ब्लॉक में अधिकतर प्रधान किसान यूनियन के गरीब कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं दिया जा रहा है।

इसलिए हमे मजबूर होकर बेलहर में पंचायत लगानी पड़ी। उन्होंने ब्लॉक के कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि अगर प्रधानों के दबाव में गरीबों को उनके अधिकार से वंचित रखने का खेल चलता रहा तो यह पंचायत, महापंचायत का रूप धारण करेगी।
विज्ञापन


इसलिए अभी भी समय है सब लोग अपनी मानसिकता बदल ले इसी में सबकी भलाई है। प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह ने कहा जितनी भी मांगे हैं उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए नहीं तो गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हम सब कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

बीडीओ डॉक्टर टीपी मिश्र किसानों के बीच पहुंचे और उनकी सभी मांगों को जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरने में प्रमुख रूप से जगदीश राय, मुन्ना पांडेय, संजय श्रीवास्तव, सलाहुद्दीन, श्रीप्रकाश, राघवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम चौबे, मालती देवी, फूला देवी, मंजू देवी, देवीलाल, सुनील चौधरी, रामअवध आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें