फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Sun, 21 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों और आम जन की समस्याओं की अनदेखी की आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही उपजिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के तमाम किसान अब भी सूखा राहत से वंचित हैं, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का धंधा जिले में चल रहा है, इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। कहा कि बौरव्यास के देवी शरन पुत्र बहादुर को मृतक दिखाकर फर्जी वसीयत करा लिया गया है, इसकी जांच कराई जाए। इसी प्रकार नाथनगर ब्लाक के ग्राम सभा रतनपुर के भुलई यादव पुत्र महगूं को भी मृतक बताकर वसीयत कराई गई है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। बघौली ब्लाक के ग्राम सभा बौरव्यास से नेवास चौराहे तक बिजली का पोल लगवाया जाए, ताकि विद्युत की समस्या से निजात मिल सके। इसी प्रकार ग्राम पिपरा में खराब ट्यूबवेल को ठीक कराया जाए। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री प्रभुनाथ, तहसील अध्यक्ष पतलू जायसवाल, कन्हैया यादव, बाबूलाल, लालजी, अनिल, संतराम, त्रिलोकी यादव, राजकुमार, पानमती आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें