बेलहर में भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता-संवाद
बेलहर। बेलहर मंडल के नगर पंचायत बेलहर कला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 सदस्यों के साथ एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत राय ने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ स्तर पर कार्यरत समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाना संगठन की प्राथमिकता है। इस विशेष अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया। संवाद