मेंहदावल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनती भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य । संवाद
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए रविवार को मेंहदावल पश्चिमी मंड के बूथ संख्या- 272 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की मौजूदगी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनी और उस आत्मसात करने का संकल्प लिया। मन की बात के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वदेश अपनाकर देश का आर्थिक विकास में सहभागी बन सकते हैं। कार्यक्रम में आशीष सिंह, विनोद कुमार, पूरन राम जायसवाल, विनोद सिंह, विनोद पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, शेषमणि सिंह, अविनाश पांडेय, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद