फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 से शुरू होगी

Sat, 22 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा पांच नवंबर से प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। सपा के परिवार वाद तथा बसपा के जातिवादी विचार धारा को जनता नकार चुकी है। उक्त बातें परिवर्तन यात्रा के गोरक्ष प्रांत के प्रभारी पूर्व मंत्री कुमार अशोक पांडेय ने  शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कही।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच नंवबर से चार चरणों में एवं चार क्षेत्रों में एक साथ परिवर्तन यात्रा निकलेगी। यात्रा के संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है। गोरक्ष प्रांत में यह यात्रा नौ नवबंर को बलिया जनपद से शुरू होगी। जिसे हरी झंडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिखाकर रवाना करेंगे। बलिया क्रांतिकारियों की भूमि है। बलिया से यात्रा शुरू होकर देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर होते हुए लखनऊ में जाकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि कुल 29 दिन की यह परिवर्तन यात्रा 79 विधान सभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान ही छह बड़ी सभा तथा तीन आम सभा भी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के गोरक्ष प्रांत के सह प्रभारी श्याम करन सिंह बनाए गए है। चारो यात्राओं के प्रदेश प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह है। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी जा रही है। 2017 के विधान सभा चुनाव में तीन सौ सीटे जीत कर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सतविंदर पाल जज्जी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें