फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मसिंहवा के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
धर्मसिंहवा में परियोजना का विधायक ने शिलान्यास किया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
धर्मसिंहवा के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

- दो करोड़ 59 लाख की परियोजना का विधायक ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के लोगों को जल्द स्वच्छ पेयजल मिलेगी। यूपी सिडको द्वारा दो करोड़ 59 लाख की लागत से पानी की टंकी के साथ ही अन्य कार्य कराया जाएगा। सोमवार को मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने इसका शिलान्यास किया। एक वर्ष के अंदर कार्य को पूरा कर परियोजना को ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत ही राजस्व की वसूली करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि एक वर्ष के भीतर यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। धर्मसिंहवा में जगह न मिलने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरभिटवा का प्रस्ताव बनाकर भेजना पड़ा। सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि पानी की टंकी 325 किलोलीटर क्षमता की होगी तथा एक स्टाफ रूम भी बनेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 25 प्रतिशत धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त कर दिया गया है। मार्च के बाद और धन शासन द्वारा आवंटित होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान मौलाना वारिस अली, विनोद पांडेय, डॉ. सर्वेश्वर पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, अरविंद यादव, हरीश राय, विपिन शुक्ला, घनश्याम पांडेय, अरमान, घनश्याम वर्मा, राजमन शर्मा, जयचंद चौधरी, सिपाही गौतम, रामफेर, दया लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें