फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा के मंडल महामंत्री समेत 13 लोगों पर मारपीट का केस

Sat, 04 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के इमलीडीहा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर भाजपा के मंडल महामंत्री समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में इमलीडीहा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ ने कहा कि मेरे घर से 50 मीटर दूरी पर बंजर भूमि है। जिसमें मेरा टीनशेड आदि मौजूद है। गत शुक्रवार को अपनी जमीन पर मौजूद था और जानवरों को चारा खिला रहा था। इसी दौरान कौशल, जीवधर सहित अन्य लोग लाठी-डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर गोलबंद होकर आ धमके और पेड़ को नुकसान पहुंचाने लगे। जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। गांव के लोग बचाव में पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस मामले में भाजपा के मंडल महामंत्री कौशल त्रिपाठी, जीवधर, श्रीमद् भागवत, प्रभुनाथ, रामरेखा सहित 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, संपत्ति के नुकसान करने का केस मेंहदावल पुलिस ने दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद हो रहा है। कौशल त्रिपाठी ने कुछ दिन पूर्व केस दर्ज कराया था। अब विवाद होने के बाद प्रधान पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें