फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस पर पत्थरबाजी में भाजपा नेता का पुत्र भी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कस्बे के तुलसीपुर वार्ड में 18 अप्रैल की रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेंहदावल पुलिस ने 10 नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष के पुत्र का भी नाम सामने आया है।
विज्ञापन

एफआईआर में छठवें नंबर पर अरविंद कुमार पुत्र गंगाराम निषाद निवासी तुलसीपुर, मेंहदावल का नाम अंकित है। वहीं अन्य लोगों में परशुराम, धर्मेंद्र उर्फ गोड़े, राहुल, विजय, बेचन के बाद छठे स्थान पर अरविंद भी आरोपी है। जांच अधिकारी घटनास्थल की जांच कर तफ्तीश को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं भाजपा के पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष गंगाराम निषाद का कहना है कि मेरे पुत्र को भी पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोपी बनाया गया है। जबकि जब तुलसीपुर में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो इसकी सूचना थानाध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष को मेरे द्वारा दी गई।
सभासद के चुनाव की रंजिश के कारण विपक्षी लोगों ने मेरे पुत्र को घटना में संलिप्त बताकर आरोपी बनवाया है। उस घटना से मेरा तथा मेरे पुत्र का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें