फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा नेता ने अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई

Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। कहा कि गांव भगवानपुर में उनकी संक्रमणीय भूमि है। गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन से कब्जा हटवाने के लिए कई बार तहसील का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन तहसील प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। मजबूरी में जमीन की पक्की पैमाइश के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया है। उनकी मांग है कि जमीन की पक्की पैमाइश करा कर कब्जा हटवाया जाए। आरोप है कि तहसील प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर गए थे और उसकी जमीन का पोखरे की जमीन बता कर उसे कब्जा हटाने की बात कर रहे हैं,लेकिन जो वास्तव में कब्जा किए हैं, उनको कब्जा हटाने के लिए नहीं कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें