फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के कंचनपुर गांव में निर्माणाधीन मकान का शटरिंग कार्य करते दौरान रविवार शाम को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक क्षेत्र के सुकरौली गांव रहने वाला था। जैसे ही पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुकरौली गांव निवासी 42 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र राम उजागिर शटरिंग का कार्य करते थे। राकेश कुमार रविवार की शाम करीब चार बजे कंचनपुर में एक निर्माणाधीन मकान का शटरिंग कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे बिजली के 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया,जहां देखते ही डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश कुमार के पांच बच्चे हैं। उनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पीड़ित पत्नी सुभावती देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। पत्नी रोते हुए कह रही थीं कि अब उनके बच्चों का भविष्य कौन संवारेगा। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें