फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाइन लगवाकर भाजपा मना रही जश्न’

Fri, 16 Dec 2016 11:52 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मुखिलसपुर में बैठक करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी धनघटा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को मुखलिसपुर में स्थित अतिथि गृह में हुई। इस दौरान सपा नेताओं ने नोटबंदी को लेकर आम जनता की हो रही समस्याओं पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कार्यकर्ताओं से प्रदेश     सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में पहुंचाने के साथ- साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राम नरायण यादव ने कहा कि आज जनमानस मोदी सरकार की पूंजीवादी नीतियों के कारण लाइनों में खडे़ होने को मजबूर है। कालाधन के नाम पर देश को आर्थिक बदहाली के मुहाने पर छोड़ दिया गया है। विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश को सड़क पर लाइन में खड़ा करके खुद परिवर्तन रैली निकालकर लोगों की मजबूरियों और समस्याओं पर जश्न मना रही है। जबकि प्रदेश की सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सड़क, पुल, लोहिया आवास, समाजवादी एंबुलेंस, पेंशन आदि योजनाएं संचालित कराया। सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। 

वरिष्ठ नेता केडी यादव ने कहा कि देश की समस्याओं को दूर करने की जगह केंद्र सरकार कभी सर्जिकल स्ट्राइक, कभी नोटबंदी तो कभी कैशलेस इंडिया की बात करके पूरे देश को गुमराह करने में जुटी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास का नया आयाम स्थापित किया है। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष चन्दू यादव और संचालन केशव राजभर ने किया। इस दौरान नाथनगर ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव, पौली प्रमुख प्रतिनिधि राममिलन यादव, इंजीनियर सुरेंद्र यादव, रामनिवास यादव, फारूख अहमद, राजमन यादव, सुभाष यादव, दशरथ चौहान, सत्येन्द्र यादव, आमीर जफर, रामनेवास यादव, इरशाद अहमद, बालेन्दू यादव, पवन चौहान, लालबहादुर यादव, बबलू भंडारी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें