फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद दाखिल किया नामांकन

Sat, 04 May 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद नामांकन पत्र दा​खिल करते हुए।संवाद
विज्ञापन
- दो केंद्रीय व तीन कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पर्चा दाखिल
विज्ञापन

- 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, एक ने लिया पर्चा
- डीएम महेंद्र सिंह तंवर के सामने नामांकन पत्र दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन सेट में प्रवीण निषाद ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान दो केंद्रीय व तीन कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया।
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद दोपहर 12.30 बजे गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस लाइंस के पास बने बैरियर के पास वाहनों को रोक दिया गया। प्रवीण निषाद के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे। प्रवीण निषाद ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी आनंद कुमार गौतम, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज श्रीवास्तव, अल-हिन्द पार्टी से प्रत्याशी अवधेश प्रसाद, सर्वजन आवाज पार्टी से राजेन्द्र यादव, निर्दल प्रत्याशी रमाकान्त, निर्दल राम कृष्ण द्विवेदी, निर्दल रविंद्र नाथ पाण्डेय, निर्दल हरिशचन्द्र निषाद, निर्दल अरविन्द्र, निर्दल अश्विनी कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं अखिल भारतीय महापरिषद से सुभाष चन्द्र दूबे ने दो सेटों में नामांकन पत्र लिया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। डीएम ने बताया कि भाजपा समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पांच मई को रविवार होने के चलते नामांकन का कार्य नहीं होगा। अब छह को नामांकन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य गेट पर मंत्री के सुरक्षा कर्मी भी नहीं जा पाए अंदर
कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी समेत अन्य के सुरक्षाकर्मी अंदर नहीं जा पाए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। तीन सेट के नामांकन में डीएम कोर्ट में बारी-बारी से मंत्रियों को अंदर जाने दिया गया। बाहर बने सेफ हाउस में मंत्री बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें