फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चुनाव में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे

Wed, 15 May 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्दल प्रत्याशी आनंद कुमार गौतम ने अभी तक सबसे कम 14769 हजार रुपये खर्च किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को कोषागार कार्यालय में प्रत्याशियों के खर्च का लेखा जोखा लिया गया है। जिसमे भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद अब तक खर्च में सबसे आगे है। उन्होंने अपने आय व्यय रजिस्टर में अब तक 18,54,572 रुपये खर्च किया है तो सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने 14,25,487 रुपये खर्च किया है। सबसे कम खर्च करने वाले निर्दल प्रत्याशी आनंद कुमार गौतम है जिन्होंने अब तक 14,769 रुपये खर्च किया है।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी वैभव कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का मिलान कोषागार कार्यालय में व्यय प्रेक्षक ब्रजेश किशोर सिंह की उपस्थिति में व्यय लेखा टीम द्वारा किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में अब तक किए गए खर्च का व्यय लेखा रजिस्टर से मिलान किया गया। जिसमे भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने 18,54,572 रुपये, सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने 14,25,487 रुपये, बसपा प्रत्याशी नदीम अशरफ ने 1,42,910 रुपये, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के कुलदीप ने 25 हजार, प्रगतिशील समाज पार्टी के धीरज श्रीवास्तव ने 26,246 रुपये, सर्वजन आवाज पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र यादव ने 1,98,930 रुपये, नकी भारतीय एकता पार्टी के प्रत्याशी सुभाष चंद दुबे ने 50,700 रुपये, निर्दलीय आनंद गौतम ने 14,769 रुपये, निर्दलीय मित्रसेन यादव ने 26,850 रुपये, निर्दलीय रामकृष्ण द्विवेदी ने 26,544 रुपये और निर्दलीय सत्यवंत प्रताप सिंह ने 25 हजार रुपये खर्च किया है। व्यय प्रेक्षक ब्रजेश किशोर सिंह ने सभी प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव के दौरान खर्च होने वाले समस्त व्यय का विवरण व्यय लेखा रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित करें जिससे रजिस्टर का मिलान करते समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अगला मिलान 17 व 22 मई 2024 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें