फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिसरा जांच से खुलेगा महिला की मौत का राज

Mon, 15 Apr 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने पुलिस को दी सूचना हो गई बेटी की मौत
विज्ञापन


ससुराल वालों ने बताया है कि सीढ़ी से गिरकर हुई है मौत

कठेला थाना क्षेत्र के कठेला सरकी गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला शर्की गांव के टोला ब्रह्मपुर में हुई विवाहिता की मौत से पर्दा नहीं उठ सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। अब बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद रहस्य से पर्दा उठेगा की उसकी मौत कैसे हुई थी। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

क्षेत्र के कठेला शर्की गांव के टोला ब्रह्मपुर निवासी नसरीन खातून (30) पत्नी अशरफ की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता आफताब आलम निवासी नदवालिया थाना क्षेत्र समय माता कठेला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री की मौत को संदिग्ध बताते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवाने मांग की थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। विवाहिता की मौत पर लोगों ने दबी जुबान से हत्या का भी आरोप लगाया था। मायके वालों की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए बिसरा जांच को भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद रहस्य से पर्दा उठेगा की मौत कैसे हुई थी। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें