फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू : आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पांच राज्यों में फैल रहे बर्ड फ्लू को देखते हुए बृहस्पतिवार को विकास भवन में सीडीओ अतुल मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक हुई। अधिकारियों ने पोलेट्री फार्मों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि देश के पांच राज्यों में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिले के सभी कुक्कुट फार्म पर आवश्यक निगरानी रखें। इसके साथ ही पूरी तैयारी रखें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है, जिसका नंबर 9415375140 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कहीं भी पक्षियों की असामान्य मृत्यु होने पर इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है। इसके साथ ही विशेष टीम भी बनाई गई है, जो मुर्गी फार्मों पर पहुंच कर इलाज आदि की व्यवस्था करेंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी मिश्र ने बताया कि जिले 192 कुक्कुट फार्म की निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश कुमार, एके दुबे समेत टाक्स फोर्स संबंधित अधिकारी व पशु पालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें