संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के तरफ से बुधवार को महुली कस्बे में विद्युत समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में विद्युत बकाया ढाई लाख रुपया जमा हुआ। 38 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। इस दौरान लोगो की समस्या को सुनकर जल्द से जल्द निस्तारण करा देने का भरोसा दिया गया।
एसडीओ मुकेश गुप्ता, अवर अभियंता सुनील कुमार यादव, अजित जायसवाल की देखरेख में महुली कस्बा में समाधान कैम्प लगाया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग, मीटर खराबी, डबल कनेक्शन, लो वोल्टेज आदि समस्या लेकर पहुंचे। उपस्थित अधिकारियों ने समस्या को सुनकर जल्द निदान कर देने का भरोसा दिया।
इस दौरान ढाई लाख बकाया जमा हुआ। 38 उपभोक्ताओं के बिल सही किए गए। उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल जमा करने की बात कही गई। जरूरत के हिसाब से विद्युत उपयोग करके कम खर्च में ही बिजली प्रयोग की जानकारी दी गई। इस मौके पर सुहेल अहमद, प्रेम कुमार, दिलीप कुमार, शेष नाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।