फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर

Sun, 21 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कांटे के पास शव लेकर जा रहे वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। जिसका उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खम्हरिया गांव निवासी हर्षित शनिवार की देर शाम को किसी काम से कांटे चौराहा पर आए हुए थे। वापसी के दौरान अयोध्या की तरफ शव लेकर जा रहे वाहन की चपेट में वह आने से घायल हो गए। सूचना के बाद कांटे चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं कांटे चौकी पुलिस बस को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को मामले में अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें