फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की चपेट से बाइक सवार मां-बेटे घायल

Mon, 06 Feb 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। शनिवार की देर शाम धनघटा चौक पर बाइक सवार मां-बेटे को एक बोलेरो ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार मां- बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी संदीप पुत्र राधेश्याम का कहना है कि वह अपनी बुजुर्ग मां का उपचार कराने धनघटा गए थे। धनघटा चौक पर पीछे से तेज गति के साथ बोलेरो ने उनके बाइक में ठोकर मार दी। वह और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के संबंध में धनघटा थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें