महुली थाना क्षेत्र के चंद्रौटी गांव के पास बुधवार दोपहर टेंपो की टक्कर से दो बाइके भिड़ गई। जिसमें दोनों बाइक सवार जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी बाइके भी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि टैम्पों चालक टैम्पो लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल वसीम नामक युवक को सीएचसी नाथनगर तथा दूसरे घायल को मौके पर पहुंचे उनके परिजन कार से उन्हें सीएचसी पर लाये।
बुधवार को दिन में करीब एक बजे धनघटा गांव निवासी वसीम पुत्र वकील बाइक से महुली थाना क्षेत्र के सडहरा गांव अपने ननिहाल जा रहा था। अभी वह चंद्रौटी गांव के पास पहुंचे थे कि धनघटा की तरफ से आ रहे एक टेपों की चपेट में आ गए। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाथनगर की तरफ से अपने बाइक से घर लौट रहे मुखलिसपुर निवासी शिव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सजनलाल गुप्ता की बाइक में टकरा गई। इस टक्कर में जहां वसीम और दूसरे बाइक चालक शिव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
जबकि टेंपो चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे शिव गुप्ता के परिजन उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गये। बाद में एंबुलेंस से वसीम को भी सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत वसीम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि शिव गुप्ता का इजाज चल रहा है।