रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौराहे पर मंगलवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मलौली भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रोसयाबाजार निवासी सोहन (24) पुत्र जग्गू प्रसाद बाजार से घर जा रहा था। पौली चौराहे पर सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंचेपुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी मलौली भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।