संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे चौकी स्थित उमिला गांव के पास रविवार की देर शाम कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसको गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी कांटे राम वशिष्ठ ने बताया कि उमिला गांव के पास सेमरियांवा से कांटे जाने वाले मार्ग पर कार से बाइक चालक सनी कुमार पुत्र हरिश्चंद्र निवासी भेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद को ठोकर लग गई। उन्हें तत्काल एंबुलेंस के से जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद