चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के झुंगिया गांव निवासी रामवरन अपनी बाइक से सहजनवां की ओर से आ रहे थे।
विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो से बाइक में जोरदार टक्कर होने से रामवरन बुरी तरह से चुटहिल हो गए। मोटर सायकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।