संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित कांटे के पास रविवार की सुबह बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
कांटे चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह सवा सात बजे कांटे चौकी के पास अज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हो गया। मौके पर जाने के बाद पाया गया कि मुस्तफा पुत्र ऐश मोहम्मद, मोहम्मद राजा पुत्र मोहम्मद जलील निवासी गण कटरा खुर्द थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती से गोरखपुर के लिए जा रहे थे। चौकी कांटे के पास अज्ञात बस की चपेट में आ जाने से घायल हो गए।