फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राहगीर को बचाने में बाइक सवार गिरा, गंभीर

Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बाइक सवार युवक एक राहगीर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के साथ ही चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया है। मेहदावल नगर पंचायत के हरदीहट्टा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र यादव (45) शुक्रवार की शाम किसी काम से बस स्टैंड पर जा रहा था। तभी अचानक बीच सड़क पर अन्य व्यक्ति के आ जाने से वह उसे बचाने में अनियंत्रित हो गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें