संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के महेनवा गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को दिन में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में आए। जहां पर चिकित्सक की टीम ने इलाज शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को मेमो भेजकर मामले की सूचना दी। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान रामतेज (35) पुत्र ओरी के रूप में हुई। संवाद