मेंहदावल। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी सांडे खुर्द गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। दिनेश (27) पुत्र स्वदेशी निवासी गगनई बाबू, थाना मेंहदावल करमैनी से अपने घर जा रहा था। अभी वह सांडे खुर्द गांव के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद