फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा में अज्ञात वाहन की ठोकर से मेंहदावल क्षेत्र के इमलीडीहा गांव के निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के इमलडीहा गांव निवासी विजय (25) पुत्र श्रीराम अपनी बाइक से मंगलवार की शाम पांच बजे खलीलाबाद से अपने गांव लौट रहा था। अभी वह खलीलाबाद-मेंहदावल रोड पर स्थित बनकटिया के पास ही पहुंचा था कि तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बघौली चौकी प्रभारी सूर्यभान यादव ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टराें ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें