फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की चपेट से बाइक सवार की मौत, तीन किलोमीटर तक घसीटा

Mon, 08 Jul 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को देर रात राम जानकी मार्ग पर हादसा, चालक पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। शनिवार को देर रात राम जानकी मार्ग पर निहैला गांव के समीप बाइक चालक युवक को पिकअप टक्कर मारने के बाद तीन किलोमीटर मडपौना गांव तक घसीटते हुए लेकर चली गई, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी (32) सहदेव पुत्र खैरात देर रात शनिचरा बाजार से बाइक से घर लौट रहे था। निहैला गांव के समीप पीछे से तेज गति के साथ आई पिकअप ने बाइकसवार युवक को चपेट में लेकर मडपौना गांव तक तक घसीटते गया। युवक को सड़क पर गिरे हुए राहगीरों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने सहदेव को मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मृतक के भाई राममिलन की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें