फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी

Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्बी गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शनिवार की रात धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्बी गांव निवासी एक शख्स के दरवाजे पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए। सुबह जब बाइक दरवाजे पर नहीं दिखी तो गृहस्वामी ने पूरे गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव में कुछ लोगों के घर पहुंचकर पूछताछ भी की लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


श्याम सुंदर पुत्र राम सुभग का कहना है कि रोजाना की तरह वह अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर सो गए। सुबह जब नींद खुली तो दरवाजे पर बाइक न देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित का कहना है कि उसने अपनी बाइक की हैंडिल लाॅक की थी। इसके बावजूद चोर बाइक उड़ा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें