धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की स्नान करने के दौरान गांव के युवक ने फोटो खींच ली। घटना की जानकारी होने पर युवती ने एतराज जताया तो आरोपी ने बदनाम कर देने और जानमाल की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित मां ने रविवार की शाम को पुलिस से शिकायत की। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया। संवाद