फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक-साइकिल की टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत

Tue, 21 May 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के कुशहवा ईंट भट्ठे के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के कुशहवा ईंट भट्ठे के निकट सोमवार को बाइक और साइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साइकिलसवार की बीआरडी काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरदी गांव निवासी 65 वर्षीय राम जतन यादव पुत्र रामेश्वर यादव महुली क्षेत्र के महुली-बस्ती मार्ग पर कुशहवा ईंट भट्ठे पर मुंशी है। सोमवार को राम जतन साइकिल से कुशहवा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक से सीधे साइकिल की भिड़ंत हो गई। दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल से बीआरडी कॉलेज गोरखपुर लेकर गए। जहां राम जतन यादव ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। इस मामले की जानकारी होने से स्थानीय पुलिस इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें