बेलहर। क्षेत्र के जंगल बेलहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शुक्रवार की देर शाम मोटरसाइकिल से गुड्डू निषाद (28) पुत्र महेंद्र निषाद निवासी जमुहरा थाना मेंहदावल बेलहर की तरफ से अपने घर जा रहा था। सामने की तरफ से साइकिल सवार नगर पंचायत बेलहर के वार्ड संख्या-02 निवासी संचित (60) पुत्र खेदू निवासी मंझरिया से काम करके घर आ रहे थे। वन विभाग के कार्यालय के पास ही पहुंचे थे की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। संवाद